निक्की हेली ने वर्मोंट में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2024

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र (संरा) की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने वर्मोंट में ‘सुपर ट्यूसडे’ को राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल करते हुए क्षेत्र में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। हालांकि, हेली की जीत से ट्रंप के प्राइमरी प्रभुत्व पर मामूली असर ही पड़ेगा। पूर्व राष्ट्रपति ने ‘सुपर ट्यूसडे’ में 11 अन्य राज्यों की रिपल्बिकन प्राइमरी में जीत हासिल की। ‘सुपर ट्यूजडे’ यानी ‘महा मंगलवार’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।

प्रमुख खबरें

Mansarovar Yatra पर फंसे लोगों को तमिलनाडु सरकार बचा रही है, 20 की काठमांडू से वापसी जारी

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे U19 Team में शामिल, Australia से भिड़ने को तैयार!

Meta ने US में 18 अरब डॉलर के समझौते से निपटाया मुकदमा, सुरक्षा नियम बदलेंगे

UP में Ganga Expressway की गुणवत्ता पर सवाल, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा!