Nikki Murder Case Updates: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार

By एकता | Aug 25, 2025

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई निक्की की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दहेज को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर उसके पति विपिन भाटी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक्की को बुरी तरह से घायल अवस्था में देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया, लेकिन हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली लगी। बाद में पुलिस ने उसकी मां, ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया।

All the updates here:
Aug 25, 2025  12:44

Bharatiya Nyaya Sanhita की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

चारों के खिलाफ 22 अगस्त को कासना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Aug 25, 2025  12:43

पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर क्या कहा?

पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है, जिन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। 

निक्की का पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास और ससुर उन लोगों में शामिल हैं जिनका नाम प्राथमिकी में आरोपियों के रूप में दर्ज है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Aug 25, 2025  12:42

पति और सास के बाद ससुर और जेठ भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर हत्या के मामले में उसके ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Aug 25, 2025  12:39

लाइटर से आग लगा दी, निक्की के बेटे ने बताया पापा ने क्या किया

घटना के बाद दो दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें निक्की को बुरी तरह घायल अवस्था में देखा जा सकता है। एक वीडियो में निक्की के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को कैसे जलाया।

बच्चे ने पुलिस और मीडिया को बताया, 'पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़का, चांटे मारे और फिर लाइटर से आग लगा दी।'
Aug 25, 2025  12:34

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने निक्की को जिंदा जलाया

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 26 वर्षीय निक्की की उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर कथित तौर पर हत्या कर दी। निक्की को आग लगाकर जला दिया गया। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, जिसकी शादी भी उसी परिवार में विपिन के भाई रोहित से हुई है।

प्रमुख खबरें

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

IEA Report: हरित ऊर्जा विस्तार से भारत ने ईंधन आयात पर 100 अरब डॉलर बचाए

इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!

एसबीआई का नेट प्रॉफिट Q2 में 14.3% उछलकर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा