कोरोना का कहर, फिलीपीन में COVID19 संक्रमण से 9 डॉक्टर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

मनीला। फिलीपीन की शीर्ष मेडिकल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश में नौ डॉक्टरों की मौत हो गयी है। गौरतलब है कि देश के अस्पतालों में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या क्षमता के मुकाबले बहुत ज्यादा है और डॉक्टरों के पास अपनी सुरक्षा के उपकरण नहीं हैं। डॉक्टरों की मौत की खबर फिलीपीन के स्वास्थ्य संकट को उजागर कर रही है, जोकि सरकारी सूचना के मुकाबले कहीं बुरी अवस्था में है। देश में अभी तक वायरस संक्रमण से 38 लोगों की मौत हुई है। मुख्य द्वीप लुजोन में करीब 5.5 करोड़ की आबादी रहती है, और वहां पिछले दो सप्ताह से लॉकडाउन है। लेकिन डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लॉकडाउन के बावजूद वहां संख्या में वृद्धि हो रही है।

 फिलीपीन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि वायरस संक्रमण से नौवें डॉक्टर की मौत हुई है और स्वास्थ्यकर्मियों को समुचित सुरक्षा नहीं मिल रही है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बेनितो एतिन्जा का कहना है, ‘‘अगर मेरा बस चलता तो सबसे पहले इलाज करने वालों की जांच की जाती, फिर सात दिन बाद उनकी जांच की जाती, क्योंकि उनसे भी संक्रमण फैल सकता है।’’ मनीला के तीन बड़े अस्पतालों ने बुधवार को कहा कि उनके पास क्षमता के मुताबिक मरीज हैं और अब वे कोरोना वायरस से संक्रमित और मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Brazil और Vinicius Junior के मैच में खाली रहीं सीटें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा

Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई