9/11 की घटना आतंकवाद के रूप में दुनिया के सामने आने वाले खतरों की याद दिलाती है: पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

पाकिस्तान ने 9/11 के आतंकी हमलों की 20वीं बरसी के मौके पर शनिवार को उन भयावह घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि वे आतंकवाद के रूप में दुनिया के सामने आने वाले खतरों और इसके विनाशकारी प्रभावों की याद दिलाती हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, हम उन भयावह घटनाओं की एक बार फिर कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति सहानुभूति और एकजुटता प्रकट करते हैं।

मंत्रालय ने कहा, 11 सितंबर 2001 के पीड़ितों की यादों का विशेष रूप से सम्मान करते हुए, हम पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित दुनिया भर में आतंकवाद के सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 9/11 की घटनाएं आतंकवाद और उसके विनाशकारी प्रभावों के रूप में दुनिया के सामने मौजूद खतरों की याद दिलाती हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व