मणिपुर के दो जिलों से नौ उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2025

सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लेईकाई इलाके से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पंबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। इसने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंफाल शहर एवं उसके आसपास हथियारों एवं गोला-बारूद लाने-ले जाने और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल जब्त की गई है। इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के हियांगलाम नतेखोंग थोंगजिन इलाके में एक नदी के किनारे से दो ‘सिंगल बैरल’ बंदूक, एक ‘स्नाइपर’ राइफल, एक देसी पिस्तौल, पांच हथगोले, चार आईईडी, इंसास राइफल के कारतूस, नौ एमएम की एक पिस्तौल के साथ दो ‘हैंडसेट’ और एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra