शीर्ष दस में से नौ कंपनियों का मार्केट कैप में 82,379.79 करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,379.79 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.78 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 37,930.77 अंक पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में सकारात्मक धारणा से बीते सप्ताह शीर्ष दस में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान टीसीएस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा। 

एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। बैंक की बाजार हैसियत 17,685.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,43,560.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,531.51 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,823.62 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 10,776.2 करोड़ रुपये बढ़कर 3,43,211.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,531.29 करोड़ रुपये बढ़कर 3,75,738.57 करोड़ रुपये और एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 9,727.82 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,650.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: IT, वित्तीय कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा

इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 9,635.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,02,316.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 4,535.7 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,69,475.16 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 3,570.66 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,51,682.91 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,385.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,16,223.26 करोड़ रुपये रहा। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 14,709.4 करोड़ रुपये घटकर 7,86,631.17 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह