पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग विस्फोटों में नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को दो अलग-अलग बम विस्फोटों में चार आतंकवादियों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाएं प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुईं, जो अफगानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।

सुरक्षाकर्मी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। वाना के वाचा खवोरा इलाके में एक अन्य घटना में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने की कोशिश में हुए विस्फोट में चार आतंकवादी मारे गए। मृतकों में एक स्थानीय आतंकवादी कमांडर यार मुहम्मद मुस्लिम, अशांगी जनजाति का जमीद आलम और उसके दो अज्ञात साथी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR