अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12’ चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 12 लोग सवार थे। एनबीसी न्यूज ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा