अब तक 30 लोगों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई : केरल की स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

कोझिकोड। केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आए अब तक 30 लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि सुबह 20 और लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इससे अब तक संक्रमित नहीं पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। करीब 10 लोगों की जांच में मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। अन्य 21 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और नतीजों की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub