भाजपा में शामिल हुए निरहुआ, आजमगढ़ में अखिलेश को देंगे चुनौती

By अंकित सिंह | Mar 27, 2019

देश में आम चुनाव है और ऐसे में फिल्मी हस्तियों का भी विभिन्न पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भाजपा में शामिल हो गए हैं। निरहुआ ने आज सुबह योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद भाजपा में शामिल हुए।  

निरहुआ पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते थे। ऐसा कहा जा रहा था कि सपा निरहुआ को गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है पर ऐसा हुआ नहीं। हालांकि भाजपा गाजीपुर से अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाजपा निरहुआ को किसी और सीट से उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल चर्चा आजमगढ़ से अखिलेश के खिलाफ लड़ने की है। भोजपुरी स्टार रविकिशन ने भी इस बात के संकेत दिए। 

प्रमुख खबरें

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद