Nirav Modi की प्रत्यर्पण अपील पर सुनवाई अगले साल मार्च तक टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की प्रत्यर्पण अपील पर सुनवाई मंगलवार को अगले साल मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। नीरव मोदी ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में अपनी प्रत्यर्पण अपील पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था।

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाला मामले में अदालत में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ ने तर्क दिया कि प्रत्यर्पण अपील पर फिर से विचार किए जाने का आवेदन उस ‘गोपनीय प्रक्रिया’ के कथित तौर पर समाप्त हो जाने के कुछ ही दिनों बाद तत्काल रूप से सामने आया।

नीरव मोदी को उत्तरी लंदन की पेंटोनविल जेल से वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया। यदि मार्च-अप्रैल 2026 में होने वाली दो दिवसीय सुनवाई के दौरान इस अपील को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो भारत में उसके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Love Advice: प्यार के चक्कर में खो बैठे हैं खुद को? ऐसे वापस पाएं अपना आत्म-सम्मान

Ketu Nakshatra Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, 3 राशियों के लिए 30 जून तक Major Alert

50 हजार के Budget में Best Laptops, देखें Dell और HP की दमदार परफॉर्मेंस वाली Top 5 लिस्ट

छात्रों से मांगते हैं जवाब, खुद साधे हैं चुप्पी... CBSE टेंडर विवाद पर क्यों मौन है बोर्ड? ये हैं वो 3 सुलगते सवाल जिनका जवाब अब देना ही होगा!