निर्भया के दोषी विनय ने SC में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

नयी दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे चारों दोषियों में से एक विनय कुमार शर्मा ने फांसी के फंदे से बचने के अंतिम प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दायर की। किसी दोषी के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करना उसको उपलब्ध अंतिम कानूनी विकल्प होता है।

मंगलवार को दिल्ली की अदालत ने मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) के खिलाफ मौत की सजा पर अमल के लिये आवश्यक वारंट जारी किया था और कहा था कि उन्हें तिहाड़ जेल में 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा