निर्भया गैंगरेप के आरोपी पवन को तिहाड़ जेल में किया गया शिफ्ट

By अंकित सिंह | Dec 10, 2019

निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों में से एक पवन को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। वह मंडोली जेल में बंद था। बाकी के तीन दोषी पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। 2012 में हुए निर्भया कांड के चार दोषियों को कोर्ट ने पहले ही फांसी की सज़ा सुना दी है। ऊपरी कोर्ट ने भी इनकी सजा को बरकरार रखा है।  मामले के दोषियों में से एक, अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष समीक्षा याचिका दायर की है। मामले में ट्रायल कोर्ट ने अक्षय को मौत की सजा सुनाई थी। उसकी सजा को दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी