अखिलेश यादव पर निरहुआ ने कसा तंज, कहा- समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सांसद भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव की मुगल शासकों से तुलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए सपा प्रमुख मुगलों की नीति अपना रहे हैं। निरहुआ ने दावा किया कि यादव और मुसलमान वोट बैंक पर एकाधिकार समझने वाली सपा का यह समीकरण दोनों वर्गों के सियासी रूप से जागरूक होने की वजह से अब बिखर चुका है और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई है। निरहुआ ने रविवार को पीटीआई- से बातचीत में कहा, अखिलेश यादव बहुत छोटे दिल के आदमी हैं। वह अपने सिवाय किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। उन्हें किसी भी कीमत पर कुर्सी चाहिए। वह चाहते तो अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाकर खुद आजमगढ़ से सांसद बने रह सकते थे लेकिन कहीं चाचा आगे ना बढ़ जाएं इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे सरकार की असली परीक्षा, स्पीकर चुनाव के लिए वोटिंग जारी

उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव यह साबित होता जा रहा है कि सपा अब इन दोनों वर्गों का विश्वास खोती जा रही है। चाहे 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव हों या फिर 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव हों। निरहुआ ने दावा किया, यादव और मुसलमान मतदाता अब यह सोचकर वोट देने लगे हैं कि वास्तव में कौन उनका भला कर सकता है और कौन उन्हें अभी तक अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहा था। सपा अभी तक यादव और मुसलमान मतदाताओं के समीकरण से ही चुनाव जीतती रही है। अब यह समीकरण दरक चुका है। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ ने कहा कि वह एक बेहतर सांसद बनकर दिखाएंगे क्योंकि उन्होंने गरीबी और लाचारी देखी है तथा जमीन से उठकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में 99% भोजपुरी फिल्में उत्तर प्रदेश में बन रही हैं और वह पूरी कोशिश करेंगे कि आजमगढ़ में एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे जिले में ही भोजपुरी फिल्मों की न सिर्फ शूटिंग हो बल्कि उसकी एडिटिंग समेत फिल्म बनाने की सारी प्रक्रिया जिले में ही संभव हो सके। भाजपा सांसद ने कहा कि इससे क्षेत्रीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे, साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका