निरहुआ ने कहा निर्माता प्रेम राय एक अच्छे फिल्म मेकर है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

भोजपुरी के जुबली सुपर स्टार दिनेश लाल यादव और अम्रपाली दुबे की फिल्म  'फसल' बनकर लगभग तैयार हो चूका है मुंबई में फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है !  देश के किसानों के मूद्दे पर बनी भोजपुरी फिल्म 'फसल' का ट्रेलर जल्द ही वर्ल्ड वाइड भोजपुरी से रिलीज होगी।  इस  फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गई है। फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने बताया की भारतीय संस्कृति में हर पर्व का जुड़ाव कहीं न कहीं खेती से है.ऐसे में हमारी सोच है कि अपनी फिल्म 'फसल' को भी किसी पर्व पर रिलीज करें। इसकी घोषणा भी हम जल्द ही करेंगे.इस फिल्म के सभी राइट वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड्स ने खरीदे हैं जो बहुत अच्छी म्यूजिक कम्पनी है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी आलाकमान कई हारे दिग्गजों को परिषद में भेजने की तैयारी में

फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ,लेखक राकेश त्रिपाठी , डीओपी साहिल अंसारी,म्‍यूजिक ओम झा और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं. इस भोजपुरी फिल्‍म ''फसल ''में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ शुभी शर्मा संजय पांडेय,अयाज़ खान ,सुबोध सेठ,जय सिंह, प्रीति शुक्‍ला, कविता सिंह ,मुख्‍य भूमिका में हैं। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा