Nirmal Ghosh पर खरदह में भीड़ का हमला, RG Kar case में हुए थे गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में एक दिन पहले ओडिशा से गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक थाने के बाहर भीड़ ने हमला कर दिया। आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद एक महिला चिकित्सक की हत्या कर दी गयी थी। पीड़िता का ‘जल्दबाजी में अंतिम संस्कार’ किए जाने में कथित संलिप्तता के लिए घोष को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

घोष को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उनके सिर को हेलमेट से ढक दिया था। बैरकपुर अदालत में भी लोगों ने घोष को देखकर “चोर-चोर” के नारे लगाए। इसी तरह का विरोध एक अन्य आरोपी संजीव मुखर्जी को भी झेलना पड़ा।

मुखर्जी महिला चिकित्सक का पड़ोसी और तृणमूल का पूर्व पार्षद है। पुलिसकर्मी जब उसे अदालत ले जाने के लिए वाहन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तब लोगों ने उसके खिलाफ भी नारेबाजी की और विरोध किया। पुलिस ने बताया कि मामले में तीसरा आरोपी पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे अब भी फरार है।

आरोपियों की गिरफ्तारी पीड़िता के पिता द्वारा सोमवार को दर्ज कराई गई एक नयी शिकायत के बाद हुई।

प्रमुख खबरें

Flydubai Mid Air Emergency | 34,000 फुट की ऊंचाई पर हवा में हाईजैक जैसा ड्रामा! खून से लथपथ भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें, PM Modi और नेतन्याहू ने कहा- रियल हीरो

ATF और वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, विमान ईंधन 137 रुपये पहुंचा

IMD ने जारी किए आंकड़े, इस साल Monsoon में सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज हुई बारिश

PM Modi ने कैप्टन Smit Machhar को बताया नायक, 174 यात्रियों की बचाई जान