Union Budget 2024: निर्मला सीतारमण का ऐलान, बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2024

नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2024 | निर्मला सीतारमण ने इतिहास रचते हुए लगातार 7वां केंद्रीय बजट पेश किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को युवाओं को रोजगार देने के लिए पांच नई योजनाओं और पहलों की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री की 5 योजनाओं और पहलों के पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है..." 

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान