Nirmala Sitharaman ने प्रौद्योगिकी की मदद से GST पंजीकरण प्रक्रिया मजबूत करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कर अधिकारियों को प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने के लिए कहा। सीतारमण ने जीएसटी के फर्जी पंजीकरण और गलत बिल बनाने को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कर अधिकारियों को यह निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार, मध्यवर्ती नए उत्पादों से धनशोधन के जोखिम चिह्नित करेंः सेबी

इस विशेष अभियान के तहत कर अधिकारियों ने 11,140 फर्जी जीएसटी पंजीकरणों को चिह्नित किया है। दो महीने के विशेष अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समीक्षा बैठक में राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा और सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जौहरी भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत