निर्मला सीतारमण का पलटवार- नागरिकता कानून पर लोगों को भ्रमित कर रही हैं सोनिया गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संशोधित नागरिकता कानून को लेकर लोगों को ‘‘भ्रमित’’ करने तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के साथ इसकी ‘‘गलत तरीके से’’ तुलना करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उनकी आलोचना की। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान में सीतारमण ने प्रदर्शनकारियों से इस कानून को पढ़ने तथा जरूरत पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा । उन्होंने प्रदर्शनकारियों से यह भी कहा कि वह ऐसी ताकतों से बचें जो उन्हें ‘‘भ्रमित’’ कर रहे हैं और देश के नागरिकों के बीच ‘‘हिंसा और डर फैला रहे हैं ।’’

सीतारमण ने कहा, ‘‘मैं भारत के सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे इस भ्रम और डर की स्थिति में नहीं पड़ें । कांग्रेस और तृणमूल तथा आप जैसी पार्टियां और वाम दल संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी को आपस में जोड़ कर डर पैदा कर रहे हैं , जबकि एनआरसी अबतक तैयार भी नहीं हुआ है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के प्रत्येक नागरिक से अपील करती हूं कि हताश हो चुकी कांग्रेस, तृकां, आप और वाम दल जो कर रहे हैं उससे वह प्रभावित नहीं हो ।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में इंटरनेट सेवायें बाधित होने पर सुनील मित्तल ने कहा, सरकार के निर्देश पर ऐसा किया

भाजपा नेता ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है । उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कानून का किसी भारतीय नागरिक से कोई लेना देना नहीं है । उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश के लोगों को भ्रमित कर रही हैं और गलत तरीके से इसे एनआरसी से जोड रही हैं जबकि एनआरसी अबतक तैयार भी नहीं किया गया है ।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर