विपक्ष के जल्दबाजी में बिल पास कराने के आरोप पर बोलीं निर्मला सीतारमण, थोड़ा अपना रिकॉर्ड भी देखें

By अंकित सिंह | Aug 06, 2021

पेगासस जासूसी मामले और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर सड़क से संसद तक गतिरोध कायम है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है। संसद में भी विपक्ष का हंगामा जारी है जिसकी वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जल्दबाजी में बिल पास करा रही है। वह किसी बिल पर चर्चा नहीं करा रही। विपक्ष के इसी आरोप पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का पक्ष रका है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि विपक्ष ऐसा बोल रहा है कि जल्दबाजी में बिल पास कर रहे हैं। 2007 में विपक्ष ने कम से कम 11 बिल जल्दबाजी में पास कराए, उसके बाद 2011 में संविधान विधेयक को भी जल्दबाजी में पास करवाया। कपिल​ सिब्बल ने स्वीकार भी किया कि हमने जल्दबाजी में बिल पास करा है। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी बार​-बार कह रहे हैं कि हम बात करने के लिए तैयार हैं। फिर भी हमें बोलते हैं कि दबाव में बिल पास कर रहे हो। थोड़ा अपना रिकॉर्ड भी निकालकर देखें। आपको बता दें कि लोकसभा ने विपक्षी दलों के शोर शराबे के बीच शुक्रवार को ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें भारतीय परिसंपत्तियों के अप्रत्यक्ष हस्तांतरण पर कर लगाने के लिए पिछली तिथि से लागू कर कानून, 2012 के जरिये की गयी मांगों को वापस लिया जाएगा। इसके तहत केयर्न एनर्जी और वोडाफोन जैसी कंपनियों से पूर्व की तिथि से कर की मांग को वापस लिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी