Nirmala Sitharaman बजट पर आज लोकसभा में देंगी जवाब, नए टैक्स बिल को लेकर भी है जानकारी

By रितिका कमठान | Feb 11, 2025

संसद में इन दिनों बजट सत्र का पहला चरण जारी है। संसद सत्र के आठवें दिन 11 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। निर्मला सीतारमण शाम पांच बजे लोकसभा में जवाब देंगी। संसद में न्यू टैक्स बिल भी पेश किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 13 फरवरी को खत्म होने वाला है जो इसका पहला चरण है। देश में नया इनकम टैक्स अधिनियम 63 वर्षों के बाद लागू होने जा रहा है। नया इनकम टैक्स बिल मौजूदा इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की जगह आएगा। नई टैक्स बिल का उद्देश्य इनकम टैक्स से संबंधित कानून को सरल बनाना है। इसका उद्देश्य है कि आम आदमी भी टैक्स को संक्षिप्त तरीके से समझ सके।

All the updates here:
Feb 11, 2025  14:33

केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठा

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक बार फिर केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में मौजूद थीं।
Feb 11, 2025  14:25

शिवसेना सांसद ने लोकसभा में रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी का मुद्दा उठाया

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने लोकसभा में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर विवादास्पद टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर ऐसे कार्यक्रमों की सामग्री के लिए दिशानिर्देशों को उन्नत करना चाहिए।
Feb 11, 2025  14:25

अखिलेश यादव ने किया प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए इसे लोगों के साथ धोखा बताया। उनकी टिप्पणी की भाजपा सांसदों ने निंदा की।
Feb 11, 2025  14:24

रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बीच शिवसेना सांसद ने ओटीटी नियमों की मांग की

रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बीच शिवसेना सांसद ने ओटीटी नियमों की मांग की

प्रमुख खबरें

भारत ने USCIRF को फटकारा, कहा- RSS पर प्रतिबंध की मांग एजेंडा से प्रेरित, कोई विश्वसनीयता नहीं

Health Tips: क्या बाईं करवट सोना वाकई पाचन के लिए बेस्ट है? Heartburn रोकने के लिए अपनाएं ये Health Tips

Betul में भीषण Road Accident, ट्रक से कार टकराने से 3 की मौत, 6 घायल

चीनी कम, इथेनॉल ज्यादा? Kharge ने पूछा- ये Atmanirbhar Bharat का कौन सा गणित है, Modi Govt जवाब दे