By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2017
हैदराबाद। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के तौर तरीकों तथा रक्षा उत्पादन में उनकी भागीदारी बढ़ाने के बारे में उद्योग मंडलों से विचार विमर्श करेगी। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर को उनकी उद्योग मंडलों व स्टार्टअप के साथ बैठक होनी है जिसमें वे उक्त मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगी।
मंत्री ने यहां वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के दौरान एक परिचर्चा में भाग लिया। इस परिचर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हुईं। निर्मला ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप ने भारत व विदेश के रक्षा उद्योग में बड़ा योगदान किया है तथा कर रहे हैं।