Mahua Moitra पर निशिकांत दुबे ने फिर साधा निशाना, बोले- यह भारत की सुरक्षा का सवाल है

By अंकित सिंह | Oct 25, 2023

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से एक दिन पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को अपने खिलाफ तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार का है। उन्होंने इसको लेकर एक एक्स पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि सवाल संसद की गरिमा, भारत की सुरक्षा और कथित सांसद के औचित्य, भ्रष्टाचार और आपराधिकता का है, जबाब देना है कि दुबई में NIC मेल खुला की नहीं? पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं? विदेश जाने आने के खर्च किसने उठाए? 

इसे भी पढ़ें: ‘Cash for query’ मामले में अकेली पड़ी महुआ मोइत्रा! वकील ने छोड़ा साथ, जानें High Court में क्या हुआ

मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में महुआ ने कहा, "कौन झूठ बोल रहा है? 2 दिन पहले फर्जी डिग्री वाले ने कहा था कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को "दुबई" लॉगिन सहित विवरण दे दिया है। अब अश्विनी वैष्णव का कहना है कि अगर एलएस या एथिक्स कॉम पूछेगा तो एनआईसी भविष्य में जानकारी देगा। मुझ पर प्रहार करने के लिए भाजपा का स्वागत है, लेकिन अडानी+गोड्डा शायद सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार नहीं हैं!" इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को पत्र लिखकर कहा था कि कथित 'कैश फॉर क्वेरी' घोटाले में लोकसभा सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दे गंभीर महत्व के हैं।

प्रमुख खबरें

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal का गंभीर आरोप- Judge के बच्चों को केस देते हैं CBI के वकील, मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

MSU Student Vulgar Dance Video | कैंपस में संस्कार के नाम पर अश्लील डांस? वडोदरा में बॉलीवुड गाने पर छात्रा की परफॉर्मेंस ने मचाया बवाल, अब आंसुओं के साथ मांगी माफी!

Summer Tanning की छुट्टी! रसोई की चीजों से घर पर करें Pedicure, मिलेगा Instant Glow