Nishikant Dubey का दावा, Mahua Moitra का मामला 2005 के cash-for-question केस से भी अधिक गंभीर

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर ताजा हमला बोला और दावा किया कि उनके खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' के आरोप 2005 के कैश-फॉर-क्वेरी घोटाला मामले से कहीं अधिक गंभीर हैं, जिसमें 11 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि संसद में 10,000 रुपये के लिए सवाल पूछने पर सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। यह (मोइत्रा का मामला) उससे कहीं अधिक गंभीर मामला है। इस मामले पर मोइत्रा को लोकसभा आचार समिति के समन के बारे में पूछे जाने पर, दुबे ने यह कहते हुए जवाब देने से परहेज किया कि नियमों के अनुसार, उस मामले पर बोलना अनुचित होगा जिसकी जांच पहले से ही पैनल द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा चोर है या नहीं...एथिक्स पैनल के सामने पेश होते हुए बोले निशिकांत दुबे

इसके बाद, दो पत्रकारों द्वारा इन सांसदों के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया और एक समाचार चैनल पर प्रसारित किया गया जिसे कैश-फॉर-क्वेश्चन घोटाले के रूप में जाना गया। निलंबित सांसदों ने निष्कासन को चुनौती दी, लेकिन 2007 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इसे बरकरार रखा। गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया था कि टीएमसी सांसद ने दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ अपने आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल साझा किए थे, अडानी ग्रुप के बारे में संसद में सवाल पूछने के बदले उनसे रिश्वत ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!