महुआ मोइत्रा चोर है या नहीं...एथिक्स पैनल के सामने पेश होते हुए बोले निशिकांत दुबे

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2023

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर सवालों के बदले पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाने वाले भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को लोकसभा की आचार समिति के सामने पेश हुए। जब उनसे दुबे के खिलाफ फर्जी डिग्री के महुआ मोइत्रा के जवाबी आरोप के बारे में पूछा गया, तो निशिकांत दुबे ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि सवाल सिर्फ यह है कि महुआ मोइत्रा चोर है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: दो बिजनेसमैन की लड़ाई में कैसे फंसी महुआ, क्या है कैश फॉर क्वेरी केस, संसद क्या कार्रवाई कर सकती है?

जय अनंत देहाद्राई और निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि मनुआ मोइत्रा ने संसद में गौतम अडानी के खिलाफ सवालों के बदले उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से नकद और उपहार लिए। दुबे ने शिकायत की कि महुआ मोइत्रा ने संसद में पूछे 61 सवालों में से 50 अडानी पर थे। आरोपों की पुष्टि करते हुए, हीरानंदानी ने एक हस्ताक्षरित हलफनामे में महुआ मोइत्रा को रिश्वत देने की बात स्वीकार की और कहा कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अदानी के बारे में सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा के संसद लॉगिन का इस्तेमाल किया। 

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश