Nagpur Violence पर तेज हुई सियासत, नितेश राणे ने अबू आज़मी को ठहराया जिम्मेदार, उद्धव ने बीजेपी के हिंदुत्व के दावों को दी चुनौती

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा शासित महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद का फायदा उठाकर विकास संबंधी अपनी उपलब्धियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के निष्क्रिय रहने के फैसले पर सवाल उठाया और कहा कि जब उनके पास ताकत है तो वे कब्र को हटाने में असमर्थ हैं। ठाकरे ने भाजपा के हिंदुत्व के रुख पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार कहती है कि वह औरंगजेब की मजार को नहीं हटा सकती क्योंकि यह केंद्र द्वारा संरक्षित है। तो फिर आप प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नहीं कहते कि वे गुजरात में जन्मे औरंगजेब की मजार को हटा दें? उन्होंने भाजपा के इस दावे को भी चुनौती दी कि आरएसएस के गढ़ नागपुर में हिंदू असुरक्षित हैं। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है, जो हिंदुओं का रक्षक होने का दावा करता है। वहां हिंदू कैसे खतरे में हो सकते हैं? अगर यह पहले से ही योजनाबद्ध घटना थी, तो आपका गृह मंत्रालय क्या कर रहा था?

इसे भी पढ़ें: मुझे माफ कर दें...बीजेपी संग गठबंधन की चाह में उद्धव ने क्या-क्या किया, एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में कर दिया खुलासा

अबू आज़मी ने कथित तौर पर कहा था कि औरंगज़ेब एक 'क्रूर प्रशासक' नहीं था और उसने 'कई मंदिर बनवाए'। उन्होंने कहा कि मुग़ल बादशाह और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई राज्य प्रशासन के लिए थी, हिंदू मुस्लिम के लिए नहीं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क उठी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने मुगल बादशाह का पुतला जलाया।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव