NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि डेटा सेंटर को केवल निवेश परियोजनाओं के रूप में नहीं, बल्कि रणनीतिक बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाना चाहिए। आयोग ने ‘सतत विकास की योजना बनाने में राज्यों की मदद के लिए डेटा सेंटर मूल्यांकन रूपरेखा’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा कि केंद्र सरकार के साझा मानक, प्रारूप और मार्गदर्शन से सभी राज्यों में डेटा केंद्रों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इसमें कहा गया कि डेटा सेंटर के विकास को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रणालियों की सुरक्षा, जनहित में मापने योग्य लाभ सुनिश्चित करने और परियोजना के पूरे जीवनचक्र के दौरान स्पष्ट जवाबदेही बनाए रखने के लिए व्यावहारिक दिशा-निर्देशों की जरूरत है।

भारत में डेटा सेंटर का बढ़ता क्षेत्र निवेश आकर्षित करने, देश की तेजी से बढ़ती कृत्रिम मेधा (एआई) अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और घरेलू प्रौद्योगिकी क्षमताओं के विकास का अवसर प्रदान करता है। हालांकि, डेटा केंद्र परियोजनाओं के लिए बड़ी मात्रा में बिजली, पानी, जमीन और संबंधित बुनियादी ढांचे की भी जरूरत होती है। राज्यों को प्रस्तावित निवेश से मिलने वाले आर्थिक लाभ के साथ इन जरूरतों का आकलन करने के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन

परविंदर सिंह Jhota की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान, कई दलों का समर्थन

NSA Ajit Doval ने Iranian समकक्ष से बातचीत में उठाया भारतीय नाविकों और तेल टैंकरों की सुरक्षा का मुद्दा