Nitin Gadkari ने कृषि विकास के लिए किसान उत्पादक कंपनियों की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को किसानों की प्रगति के लिए किसान उत्पादक कंपनियों की आवश्यकता पर जोर दिया। किसान उत्पादक संगठन पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को जिले के कमिश्नरेट स्तर पर किसान उत्पादक कंपनी के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेती की लागत कम करना और पैदावार बढ़ाना सबसे जरूरी है। गडकरी ने कहा, “इसी से किसान समृद्ध और खुशहाल बनेंगे।” साथ ही उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक और कृत्रिम मेधा (एआई) के उपयोग पर विशेष बल दिया। यह कार्यशाला एग्रो विजन द्वारा आयोजित की गई थी।

प्रमुख खबरें

QUAD से किनारा और टैरिफ वॉर के बाद Trump के बदले तेवर, White House ने दिए भारत दौरे के संकेत

Raakh Review | अली फज़ल की नई सीरीज ने ताजा की रंगा-बिल्ला केस की खौफनाक यादें, झकझोर देगी कहानी

Baby Care Tips: बच्चे की मालिश में न करें ये गलती, जानें मौसम के हिसाब से कौनसा तेल है Perfect

Joseph Vijay birthday 2026 | तमिलनाडु सरकार का तोहफा! 21 और 22 जून को चिड़ियाघरों में एंट्री बिल्कुल मुफ्त