नितिन गडकरी का बयान, देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने वाला बजट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आम बजट को देश में आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा देने वाल बजट करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने वाला बजट है जो नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों की ज़िंदगी बेहतर करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में बर्फबारी, बारिश होने का अनुमान, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

गडकरी ने कहा कि किसान, महिला और युवा केंद्रित इस वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री गति शक्ति के जरिए विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी। इससे किसानों को फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत