केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने असम में 27 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को असम में 27 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 439 किलोमीटर है, जिनकी लागत 2,366 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इन परियोजनाओं से राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के साथ वाणिज्यिक वस्तुओं के परिवहन में आसानी होगी, संपर्क में सुधार होगा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, समय और ईंधन की बचत होगी।’’

इसे भी पढ़ें: DLF रेंटल इकाई DCCDL गुरुग्राम की वाणिज्यिक परियोजना में हाइंस की खरीदेगी हिस्सेदारी

इसी तरह और 26,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजनाओं कीविस्तृत परियोजना रपट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2020 में राज्य में 1102 करोड़ रुपये की कुल 217 किलो मीटर की सड़क निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया। अगले साल 357 किलो मीटर के सड़क मार्गों का निर्माण पूरा होगा। इन पर 2,511 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया