नितिन गडकरी बोले- योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री, पहली बार यूपी का गुंडाराज किया समाप्त

By अंकित सिंह | Feb 09, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव को लेकर अपना बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश को लेकर नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त तरीके से तारीफ की और दावा किया कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री हैं, कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य​ किया है। उन्होंने पहली बार UP का गुंडाराज समाप्त किया और प्रदेश में विकास हो रहा है। 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हुआ है। नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने कहा है कि 5 साल के भीतर यूपी का सड़क ढांचा अमेरिका के बराबर हो जाएगा। हवाई अड्डे बने, सिंचाई की सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। यूपी तेजी से विकसित और समृद्ध राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है, इसका श्रेय यूपी की बीजेपी सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम को जाता है। सरकार ने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में पहले ही हमारी सत्ता है, हम एक बार फिर से चुनकर आएंगे और पंजाब में हम एक शक्ति के रूप में उभरकर आएंगे। पहली बार हम पंजाब में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

प्रमुख खबरें

China को लगे 40 साल, Modi ने 12 साल में कर दिखाया! बचपन में गरीबी को झेलने वाले PM ने 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट में भावुक पल, मंच से CRPF की महिला अधिकारी को किया सलाम, बोले- आपमें अपनी माँ की छवि दिखती है

सरदार पटेलः नये भारत के शिल्पकार और स्वप्नद्रष्टा युगपुरुष

Ahoi Ashtami Puja में गन्ना और मूली चढ़ाना बेहद शुभ, जुड़ी है संतान की खुशहाली