'मेरे मंत्रालय ने इस साल बनाए 5 विश्व रिकॉर्ड', गडकरी बोले- हम सब मिलकर काम करें तो 21वीं सदी भारत की होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2022

पुणे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस साल पांच विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें केवल 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किलोमीटर राजमार्ग पट्टी का निर्माण भी शामिल है तथा इसका श्रेय अभियंताओं, ठेकेदारों, सलाहकारों और श्रमिकों की एक समर्पित टीम को जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ योजना’ में अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने से उम्मीदवारों को होगा फायदा: नितिन गडकरी 

मंत्री ने कहा कि 18वीं सदी मुगलों की थी, 19वीं सदी यूनियन जैक (ब्रिटिश साम्राज्य) की थी, जबकि अमेरिका 20वीं सदी की महाशक्ति था। गडकरी ने कहा, अगर हम सब मिलकर काम करें तो 21वीं सदी भारत की होगी। देश विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा