नहीं की सड़क की देखदेख, तो Nitin Gadkari ने ठेकेदारों को दी चेतावनी, System से होंगे बाहर

By रितिका कमठान | Sep 19, 2024

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगातार देश में सड़कों के नेटवर्क को शानदार बनाने पर जोर दे रहे है। इसी बीच उन्होंने देश में खराब सड़कों के लिए एजेंसियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अच्छे ऑपरेटरों को पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन खराब ऑपरेटरों को "सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा"। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग किया है। बहुत काम हुआ है। अब मेरी इच्छा है कि बहुत से लोग जो काम नहीं करते हैं, वे रिटायर हो जाएं, कुछ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए और कुछ की बैंक गारंटी जब्त कर ली जाए।”

उन्होंने कहा, ‘‘एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां (कार्यक्रम में दर्शकों के बीच) बैठे हैं, सड़कों का रखरखाव अच्छा होना चाहिए। मैंने आज सड़क देखी, इसकी हालत बहुत खराब है। हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि खराब काम करने वालों की बैंक गारंटी जब्त कर ली जाए और इसके बाद हम आपको काली सूची में डाल देंगे तथा नए टेंडर के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं देंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों का रखरखाव अच्छी तरह से करने वाली एजेंसियों और ऑपरेटरों को सरकार द्वारा विशेष मान्यता दी जाएगी क्योंकि "जो लोग अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि जो लोग बुरा काम करेंगे उन्हें व्यवस्था से बाहर कर दिया जाएगा।" 

प्रमुख खबरें

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey