Nitin Gadkari ने नागपुर में Kangana Ranaut और Anupam Kher के साथ देखी फिल्म इमरजेंसी

By एकता | Jan 12, 2025

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का इंतजार कर रही है। लंबी देरी के बाद अभिनेत्री की ये फिल्म आखिरकार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच, कंगना ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लिए फिल्म ‘इमरजेंसी’ की विशेष ‘स्क्रीनिंग’ आयोजित की।

नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में फिल्म देखी। इस दौरान कंगना के अलावा अनुपम खेर भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान की एक वीडियो गडकरी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट की और लोगों से फिल्म देखने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, 'आज नागपुर में कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म इमरजेंसी की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता व उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।'

इसे भी पढ़ें: Congress ने तीसरी गारंटी का किया ऐलान, Yuva Udaan Yojana के जरिए दिल्ली के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही पार्टी

कंगना रनौत ने ‘एक्स’ पर गडकरी की पोस्ट को शेयर करके आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'अपना कीमती समय देने लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर।' इमरजेंसी में जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभा रहे खेर ने कहा कि फिल्म की पहली विशेष स्क्रीनिंग को मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, 'मैंने भी पहली बार पूरी फिल्म देखी। बेहतरीन! दुनिया को, खासकर युवा भारतीय पीढ़ी को, कई कारणों से इसे देखना चाहिए।'

फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने युवा अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी ने पुपुल जयकर और सतीश कौशिक नेजगजीवन राम की भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत