BJP हेडक्वार्टर में नितिन नबीन ने संभाली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Dec 15, 2025

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। राजधानी में भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, रवि शंकर प्रसाद और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेता पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।

दिल्ली रवाना होने से पहले एएनआई से बात करते हुए नबीन ने बिहार और अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर इस पद तक पहुंचने का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा, "मेरे निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया। उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पा रहा है।" नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को भी स्वीकार किया, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

इसे भी पढ़ें: UP में बीजेपी का धर्मसंकट! साधु-संन्यासियों के लिए कैसे मुसीबत बना SIR?

पांच बार विधायक रह चुके नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में दो बार मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। बिहार में मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और छत्तीसगढ़ में पार्टी प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका वास्तव में उत्कृष्ट रही है और उनके प्रभावी संगठनात्मक नेतृत्व की झलक मिलती है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने इस पद के लिए नवीन को चुना है। वर्तमान में, वे बिहार में पीडब्लू मंत्री और पटना के बांकीपुर से विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Hollywood Selma Blair Arrested | हॉलीवुड एक्ट्रेस की शर्मनाक करतूत! प्लेन में किया एयरहोस्टेस पर हमला, अस्पताल में पुलिस और नर्स को मारी लात

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक