'अर्बन नक्सल' के प्रभाव में है कांग्रेस: AI Impact Summit में हुए विरोध प्रदर्शन पर Nitin Naveen का तीखा हमला

By रेनू तिवारी | Feb 21, 2026

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। शुक्रवार को गुजरात के उद्योगपतियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस अब न केवल 'अर्बन नक्सल' विचारधारा से प्रभावित है, बल्कि उसका एक अटूट हिस्सा बन चुकी है।

उन्होंने कहा, “हम अक्सर ‘अर्बन नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कह सकता हूं कि पहले कुछ पार्टियां सिर्फ इससे प्रभावित होती थीं, लेकिन आज वे पूरी तरह इसका हिस्सा बन चुकी हैं।” नवीन ने कहा, “जब भारत की वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है, ऐसे समय में इस तरह की हरकत ने भारत की प्रगति को ठेस पहुंचाई है।

इसे भी पढ़ें: Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

एआई इम्पैक्ट समिट जैसे आयोजनों का उद्देश्य भारत को भविष्य की तकनीक का केंद्र बनाना है। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन और उसके बाद आए तीखे बयानों ने एक बार फिर विकास बनाम राजनीति की बहस को तेज कर दिया है। जहाँ भाजपा इसे 'विकास विरोधी' मानसिकता कह रही है, वहीं कांग्रेस का यह प्रदर्शन सरकारी नीतियों के प्रति उनकी असहमति का चरम रूप है। 

प्रमुख खबरें

Microtek सौर कारोबार में करेगी ₹400 करोड़ से अधिक का निवेश, Jaipur में नया प्लांट

प्रख्यात चित्रकार Jogen Chowdhury का कोलकाता के अस्पताल में निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक माह, करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा का पूरा शेड्यूल

Pakistan ने Afghanistan से कहा, अपनी जमीन से आतंकी संगठनों पर लगाएं रोक