BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Bankipur और Datia उपचुनाव नतीजों पर कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को घोषित तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर नतीजों का “गहन आत्ममंथन” करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के भरोसे को और मजबूत करने के लिए नए उत्साह के साथ लगातार काम करेगी। भाजपा को विधानसभा उपचुनावों में बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्यप्रदेश) सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। नवीन ने कहा, “हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहन आत्ममंथन करेंगे और नए उत्साह एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।” भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं का पार्टी पर भरोसा जताने के लिए “हृदय से आभार” व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

प्रमुख खबरें

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया