मेरा अपमान करने के लिए पारस पर राजी हुए नीतीश, जदयू के हितों की अनदेखी की- चिराग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

बेगूसराय। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सिर्फ एक सीट के लिए समझौता कर अपनी पार्टी जदयू में भारी असंतोष पैदा कर दिया है। लोजपा के दिवंगत संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे चिराग अपनी राज्यव्यापी ‘‘आशीर्वाद यात्रा’’ के क्रम बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह भी दावा किया, ‘‘ नीतीश उनके बागी चाचा पशुपति कुमार पारस के लिए एक सीट छोड़ने के लिए सहमत हो गएजिसका उनका एकमात्र उद्देश्य मुझे नीचा दिखाना था।’’

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह की तबीयत में हो रहा सुधार, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंच कर हालचाल जाना

भाजपा ने अपने चुनाव पूर्व घोषणा के तहत नीतीश को मुख्यमंत्री बनाए रखा था पर इस चुनाव के बाद जदयू और लोजपा के बीच संबंधों में खटास और भी बढ गयी थी। लोजपा के इकलौते विधायक राज कुमार सिंह ने जदयू के महेश्वर हजारी को सदन में उपाध्यक्ष चुने जाने के समय समर्थन किया। इस पर लोजपा ने सिंह को फटकारा।बाद में सिंह जदयू में शामिल हो गए। पारस द्वारा लोजपा के चार अन्य सांसदों के साथ एक राजनीतिक तख्तापलट में चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपदस्थ किए जाने पर चिराग समर्थकों ने नीतीश और उनकी पार्टी जदयू पर अपनी पार्टी में टूट के लिए जिम्मेवार होने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान