नीतीश ने 7 नए मंत्रियों को आवंटित किए पोर्टफोलियो, जीतनराम मांझी के बेटे से वापस लिया एक मंत्रालय

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और नए मंत्रियों को नए विभाग आवंटित किए। संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल सहित सात भाजपा विधायकों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन से एक विभाग वापस लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बिहारः नीतीश कुमार ने कैबिनेट में सात नये चेहरों को शामिल किया, सभी भाजपा विधायक

कृषि विभाग मंगल पांडे से लेकर विजय सिन्हा को दे दिया गया है। कानून की कमान नितिन नवीन से लेकर मंगल पांडे को दी गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से दो मंत्रालय पथ निर्माण और कला संस्कृति विभाग छीन लिया गया. सड़क निर्माण का जिम्मा नितिन नवीन को दिया गया तो कल संस्कृति का जिम्मा नये मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया। नितिन नवीन के पास पहले शहरी विकास था, अब यह मंत्रालय नए मंत्री जीवेश मिश्रा को दिया गया है। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग दिया गया है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी सेवा की भावना के प्रतीक हैं, उन्होंने भारतीय राजनीति को नई परिभाषा दी है : केरल BJP प्रमुख राजीव चंद्रशेखर

PM Narendra Modi आधुनिक भारत के निर्माता हैं, Birthday पर बोले CM Pushkar Singh Dhami

West Bengal में शीर्ष Maoist नेता आकाश गिरफ्तार, 15 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा

लौकी खाते ही बिगड़ सकती है तबीयत, अगर स्वाद में आए ये बदलाव तो तुरंत फेंक दें