विपक्ष ने शुरु की 2024 चुनाव की तैयारी, Nitish Kumar ने की कांग्रेस से अपील, विपक्षी दलों को करें एकजुट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2023

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधीदलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए। जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कहा कि यह गठबंधन जल्दी से जल्दी होना चाहिए ताकि लोकसभा में अभी 300 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को अगले साल होने वालेआम चुनाव में 100 से भी नीचे सीटों पर समेटा जा सके। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर मुड़़ते हुए कहा मैं कांग्रेस में अपने साथियों से कहना चाहता हूं कि यात्रा बहुत अच्छी रही। लेकिन उन्हें यहां नहीं रुकना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और उसके नेताओं का नाम लिए बिना अपने अंदाज में कहा कि लोकसभा चुनाव इन लोगों से मुक्ति का एक अवसर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ जो नई सरकार बनेगी वो देशहित में बेहतर काम करेगी। हम सबको मिल जुलकर काम करना है। समाज में एकजुटता रखनी है। देश को और आगे ले जाना है। विपक्षी एकता जरूरी है।...हम सिर्फ चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर रहें। देश आगे बढ़े। जब तक हम हैं आपलोगों का पूरा सहयोग करते रहेंगे।’’ उन्होंने देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर भी चिंता व्यक्त की, जहां विभाजन की रक्तरंजित विरासत के बावजूद हिंदू और मुसलमान शांति से रह रहे थे। कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनको आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है वो नया-नया इतिहास पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिये असंतोष के स्वरों को दबाने के आरोपों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा। जदयू सुप्रीमो ने कहा जो कोई भी कहता है कुछ गड़बड़ है, उसके साथ क्या होता है। कुमार ने महागठबंधन में शामिल होने के बाद दिल्ली की यात्रा और वहां राहुल गांधी, सीताराम येचुरी और अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत का भी उल्लेख किया। भाकपा माले के इस महाधिवेशन को नीतीश के अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा