विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ा!

By अंकित सिंह | Sep 08, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसे चुनाव से पहले एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। नए आदेश के तहत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (सेविकाओं) को अब 7,000 से बढ़कर 9,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि सहायिकाओं का वजीफा 4,000 से बढ़कर 4,500 हो जाएगा। कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में इस फैसले की पुष्टि की और बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

नीतीश ने एक्स पर लिखा कि राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये से बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश-मोदी सरकार पर तेजस्वी का वार: 20 साल में बिहार क्यों बना बेरोजगारी-पलायन का गढ़?

उन्होंने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं

Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

भाजपा उत्तर भारत में इसलिए सफल क्योंकि उसने ‘भगवान राम को हथिया लिया’: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Asian Games Archery: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे