Nitish Kumar का निर्देश-LJPN Super Specialty Hospital में विशेष भवन का निर्माण तेज़ी से पूरा हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलजेपीएन) सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एकभवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि यहां हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

बयान में कहा गया है कि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सरकार ने अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड के विशिष्ट भवन के निर्माण को स्वीकृति दी थी। छह मंजिला इस भवन का निर्माण कार्य जारी है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख खबरें

DLF का लक्जरी आवासों और किराये की आय से राजस्व बढ़ाने पर फोकस

लुधियाना में है मां महागौरी का यह सिद्ध शक्तिपीठ मंदिर, महाअष्टमी पर करें दर्शन; जानें कैसे पहुंचे और क्या है खास?

Goa में 30 हजार करोड़ की साइबर ठगी मामले में ED ने मुकेश जैन को पकड़ा

Saudi Arabia में हमलों के खौफ से 552 उड़ानें प्रभावित, भारतीय एयरलाइंस पर भी बड़ा असर, देखें Full list of cancellations, suspensions of UAE-Saudi Flights