नीतीश ने हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने हुई लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में बडी संख्या में हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। तिरुवनंतपुरम से प्राप्त समाचार के अनुसार केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुखद भगदड़ से बहुत दुखी हूं, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई। .. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है।

चेन्नई से प्राप्त समाचार के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाथरस की घटना पर दुख जताया। राजभवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर रवि ने कहा, हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप