तीन बार जनादेश के साथ विश्वासघात कर चुके हैं नीतीश, सुशील मोदी बोले- लालू को नहीं करना चाहिए इंतजार

By अंकित सिंह | Oct 01, 2022

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सुशील मोदी जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। इन सबके बीच बिहार में इस बात की चर्चा सबसे जोरों पर है कि 2023 तक तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हाल में ही बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार देश की सेवा करेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही माना जा रहा है कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। अब भाजपा ने भी लालू यादव से इंतजार नहीं करने की बात कह दी है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी बातों से मुकरने में दो मिनट भी नहीं लगते। ऐसे में लालू यादव को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए और तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की जमानत याचिका हुई खारिज, सुशील मोदी ने की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  लालू प्रसाद अगर जेडीयू के केवल पांच विधायकों को आरजेडी में मिला लेते हैं, तो उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन जाएगा। विधानसभा में स्पीकर राजद के हैं। नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी यह मालूम है कि वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं, इसलिए किसी डील के नाम पर  तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंपने की गलती नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो वे कहीं के नहीं रहेंगे। मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह मुख्यमंत्री को लेकर किसी गलतफहमी में न रहें।नीतीश कुमार ने आजतक किसी भी समझौते का पालन नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट