Bihar: तेजस्वी की ताजपोशी की तैयारी कर रहे हैं नीतीश! बार-बार क्यों कह रहे आगे बढ़ाने की बात

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

बिहार में भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन कर फिर से सरकार बना ली। वह मुख्यमंत्री बने हुए हैं। नीतीश कुमार लगातार उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने के बाद भी करते रह रहे हैं। उनके इस बयान की वजह से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या नीतीश कुमार भी तेजस्वी यादव में अपना उत्तराधिकारी देखते हैं? क्या नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार के सत्ता सौंपने की तैयारी कर रहे हैं? सवाल यह भी है कि क्या नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति छोड़कर राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस कर रहे हैं? दूसरी ओर राजद की ओर से भी साफ तौर पर कहा जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री के लिए अपना उम्मीदवार नीतीश कुमार को ही मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने कहा, आने वाले दिनों में 'नागपुर बनाम नालंदा' होगी राजनीतिक लड़ाई

तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की ओर से आगे बढ़ाने की बात की जा रही है। ऐसे में 2023-2024 के बीच तेजस्वी की ताजपोशी भी हो सकती है। फिलहाल जदयू की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर मंथन शुरू किया जा चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में 7 दल शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी नीतीश कुमार को ही प्रधानमंत्री मटेरियल मानते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने अपने आगे की राजनीति के लिए पूरा प्लान फिक्स कर लिया है। वह अब मौके की तलाश में हैं। नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार की सत्ता में कुर्बानी भी देने को तैयार है क्योंकि उनकी निगाह फिलहाल पीएम पद की कुर्सी पर है। 

प्रमुख खबरें

Benjamin Franklin Death Anniversary: 10 साल में स्कूल छोड़ा, America के बने Founding Father, जानें Benjamin Franklin की कहानी

मैं हाल ही में हटाया गया Deputy Leader हूं..., Rajya Sabha में Raghav Chadha का AAP पर तंज

बिंदी Ban, हिजाब Allowed, Lenskart के वायरल डॉक्यूमेंट पर क्या विवाद चल रहा है?

Pakistan का बड़ा खेल EXPOSE! शांति के नाम पर सौदा करने को इधर से उधर घूम रहे Shehbaz Sharif और Munir हुए बेनकाब