पीएम मोदी के मुरीद हुए नीतीश कुमार, इन ऐलानों के लिए जताया आभार

By अंकित सिंह | Jun 07, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित करते हुए 21 जून से सभी को फ्री कोरोना वैक्सीन दिए जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर तक सभी को मुफ्त अनाज देने की भी बात कही। इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के सबसे बड़े सहयोगी दल के नेता नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व से केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से उपर के लोगों के टीकाकरण हेतु मुफ्त टीका राज्यों को दिया जा रहा है। अब प्रधानमंत्री द्वारा 18 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से कम आयुवर्ग के सभी लोगों के टीकाकरण हेतु राज्य सरकारों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने एवं पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीवाली तक बढा़कर सभी राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने का फैसला उपयोगी एवं सराहनीय है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद। यह कोरोना से जंग जीतने में मददगार होगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत