INDIA Meeting: नीतीश बोले- जो केंद्र में हैं, वह पक्का जाएंगे, केजरीवाल का आरोप- मोदी सरकार सबसे भ्रष्ट और अहंकारी

By अंकित सिंह | Sep 01, 2023

मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर बिना नाम लिए जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सब एक हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो केंद्र में है वे अब जाने वाले हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम लोग अब आगे बढ़ रहे हैं, लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने समय से पहले चुनाव होने की भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि कोई ठिकाना नहीं है, समय से पहले भी चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Meeting: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन, मिलकर चुनाव लड़ने का संकल्प

केजरीवाल ने कहा कि ये लोग खुद को भगवान से भी ऊपर समझने लगे हैं। कुछ बड़ी ताकतें भारत गठबंधन को तोड़ने की कोशिश करेंगी। आज यहां कोई पद पाने नहीं बल्कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने आया है। मुझे यकीन है कि भारत एक साथ आएगा जो इस सरकार के अंत का कारण बनेगा। वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति(कॉर्डिनेशन कमेटी) के नामों की घोषणा की - के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (जेएमएम), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव गुट) , तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (AAP), जावेद अली खान (सपा), ललन सिंह (जेडीयू), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), CPI (M) से एक और सदस्य की भी घोषणा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति

Hockey India League के भविष्य पर Sports Ministry ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी

बुधवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप, BJP ने शेयर किया वीडियो