नीतीश ने पैरा एथलीट शैलेश को स्वर्ण पदक जीतने पर 75 लाख रु के पुरस्कार की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के पैरा एथलीट शैलेश कुमार को नयी दिल्ली में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनिशप की पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी और 75 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जमुई जिले के रहने वाले शैलेश को बधाई देते हुए कहा, ‘‘शैलेश की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बिहार में खेलों की दुनिया में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि खेल पुरस्कार योजना के तहत नकद पुरस्कार के अलावा राज्य सरकार द्वारा 25 वर्षीय पैरा एथलीट को एक स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। 2023 एशियाई पैरा खेलों के चैंपियन शैलेश ने प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में 1.91 मीटर की छलांग लगाकर विश्व चैंपियनशिप का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Israel-Hezbollah War: PM नेतन्याहू ने दी हरी झंडी, अब Lebanon में और अंदर तक घुसेगी सेना

World Cup Semifinal से पहले South Africa के कोच Shukri Conrad का बड़ा बयान- अब हम Chokers नहीं

Red Sea से Hormuz तक संकट गहराया, Israel-Iran War में 3 भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत

Jammu-Kashmir ने रचा इतिहास! Abdul Samad के बल्ले ने दिलाई पहली Ranji Trophy, जानें पूरी कहानी