I.N.D.I.A की बैठक में PM Modi की पिच पर बैटिंग करते दिखे नीतीश कुमार, सोनिया सहित सभी नेता हो गए हैरान

By अंकित सिंह | Dec 20, 2023

मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक थी। इस बैठक में 25 से ज्यादा दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद कई बड़े फैसले भी लिए गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन को बनाया गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि खड़गे ने इससे इनकार किया और कहा कि हमें पीएम बनने के लिए एमपी पर जोर देना होगा। हमें एमपी जीतने होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के दिन पटना में लगे पोस्टर, नीतीश को अहम भूमिका देने की मांग

फिलहाल इसी को लेकर नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़ी मांग कर दी। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को भारत के नाम से जाना जाना चाहिए। नीतीश कुमार की यह बात सभी को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि वह नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने विपक्षी एकता को जोड़ने का काम किया। सबसे पहले उन्होंने ही सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश की। पहली बैठक भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में ही हुई थी। हालांकि नीतीश कुमार कई बार नाराज भी हो चुके हैं। नीतीश कुमार को लेकर उस वक्त भी यह खबर आई थी कि वह गठबंधन का नाम इंडिया रखने को लेकर भी खुश नहीं थे। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा