नूपुर शर्मा विवाद पर नीतीश कुमार ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- जब भाजपा ने एक्शन ले लिया तो हंगामा क्यों?

By अंकित सिंह | Jun 13, 2022

भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में मुसलमानों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हिंसा में भी तब्दील हो गया और पथराव तथा आगजनी की घटना भी हुई। भाजपा ने विवाद बढ़ने के साथ ही नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। इन सबके बीच भाजपा के सबसे बड़े सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पूरे नूपुर शर्मा विवाद को लेकर नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि जब भाजपा ने एक्शन ले ही लिया है तो फिर इतनी हंगामा की क्या जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर की कार्रवाई पर मायावती ने साधा निशाना, कहा- भय और आतंक का माहौल बना रही सरकार, कोर्ट ले संज्ञान

न्यूज़ एजेंसी एनआईए के मुताबिक नीतीश कुमार ने कहा कि जब इस बात पर कार्रवाई हो गई है तो फिर विवाद या प्रदर्शन करने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि अभी बिहार में स्थिति सामान्य है। यहां पुलिस और प्रशासन ऐसी सभी चीजों को लेकर सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। अगर इसके बाद भी कोई बातचीत हो रही है तो उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोग जानबूझकर आपस में झगड़ा कराना चाहते हैं। जरूरी नहीं है कि कोई भी चीज स्वभाविक हो। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर झारखंड में हुए मसले का भी जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: 'ये अति है', नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटकाने को लेकर बोले भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद

नीतीश ने कहा कि यह झारखंड सरकार का दायित्व है कि इस मामले को देखें और जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार सरकार ने तत्काल इस मुद्दे को झारखंड सरकार के साथ उठाया है। आपको बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद सबसे पहले तो कानपुर में बवाल हुआ था। उसके बाद इस बार के जुमे की नामाज के बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता तक बवाल हुआ। शुक्रवार को दिल्ली, रांची, लखनऊ, प्रयागराज, कोलकाता में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान रांची में दो लोगों की मौत हुई हो गई है। वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद पर भी खूब नारेबाजी की गई है। 

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर